ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज के सचिव श्री विजय कुमार शर्मा को मंत्री के सीनियर सचिव के पद पर किया गया पदोन्नत

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

ऊर्जा मंत्री ने दी विजय कुमार शर्मा को पदोन्नति के लिए बधाई

चण्डीगढ, 20 जून 2025

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज के सचिव श्री विजय कुमार शर्मा को मंत्री के सीनियर सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस मौके पर राज्य के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने अपने सचिव श्री विजय कुमार शर्मा को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री के कार्यालय के स्टाफ तथा हरियाणा सिविल सचिवालय के स्टाफ द्वारा भी श्री विजय कुमार शर्मा को पदोन्नति के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी गई।

उल्लेखनीय है कि श्री विजय कुमार शर्मा लगभग 11 वर्षों से लगातार ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज के साथ कार्यरत है और श्री शर्मा ने मंत्री के साथ विभिन्न क्षमताओं के तहत कार्य किया है।

गौरतलब है कि श्री विजय कुमार शर्मा के साथ-साथ श्री रोशन लाल, श्रीमती बबली और श्री कमल किशोर को भी मंत्री के सचिव के पद से मंत्री के सीनियर सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है।