जनता का मूड, पीएम मोदी के पक्ष में : बलबीर

State spokesperson Balbir Verma
जनता का मूड, पीएम मोदी के पक्ष में : बलबीर

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

कांग्रेस राज विनाशकल, भाजपा राज अमृतकाल
शिमला, 9 फरवरी 2024
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बलबीर वर्मा ने कहा कि देश के सी वोटर सर्वे के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर केंद्र में एक मजबूत सरकार की स्थापना करने जा रही है, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात जैसे बड़े राज्य में तो भारतीय जनता पार्टी क्लीन स्वीप करने वाली है और उत्तर प्रदेश में भी 70 सीटें भाजपा की झोली और कांग्रेस को केवल 1 ही सीट प्राप्त होगी। यह एक प्रचंड लहर का अंदेशा है।
उन्होंने कहा कि यह भारत की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल कार्य पर मोहर है। हिमाचल प्रदेश में भी एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी चारों लोकसभा सीटों पर बड़ी विजय प्राप्त करेगी, सर्वे के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को 60% वोट मिलेंगे और कांग्रेस को केवल 29% जो कि भाजपा के वोट प्रतिशत का आधे भी नहीं है।
उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव में भी सभी 68 विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी विजय प्राप्त की थी और इस बार भी ऐसा ही नतीजा रहेगा।
उन्होंने कहा की कांग्रेस का 10 साल का कार्यकाल विनाशकाल के नाम से प्रसिद्ध है और भाजपा का 10 साल का कार्यकाल अमृतकाल। 2004 से 2014 तक देश में विनाशकाल और 2014 से 2023 तक अमृतकाल का समय था।
कांग्रेस सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल (2004-14) में देश की अर्थव्यवस्था से लेकर सड़क, रेल और विदेशी प्रयत्क्ष निवेश तक खस्ताहाल था, जबिक 2014 के बाद मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में भारत, दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने से लेकर हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किया। कांग्रेस सरकार में स्टार्टअप की संख्या मात्र 350 थी, जबकि मोदी सरकार में स्टार्टअप की संख्या बढ़कर 1,17,257 हो गई। कांग्रेस सरकार में भारतीय अर्थव्यवस्था की गिनती फ्रेजाइल-5 में होती थी, जबकि मोदी सरकार में भारत, दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया।