समाज के लिए शहीद हेमू कालानी का बलिदान अविस्मरणीय- श्री देवनानी

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

जयपुर, 21 जनवरी 2024
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि शहीद हेमू कालानी का बलिदान सदैव युवाओं के लिए प्रेरणास्पद रहेगा। युवाओं को उनके जीवन से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने रविवार को शहीद हेमू कालानी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रृद्धाजंलि दी। उन्होंने कहा कि शहीद हेमू कालानी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान एक क्रांतिकारी थे। वह स्वराज सेना के नेता थे, एक छात्र संगठन जो ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) से संबद्ध था।
वह देश के स्वतंत्रता संग्राम के लिए शहीद होने वाले सबसे कम उम्र के क्रांतिकारियों में से एक थे। जब वह अपने 20 वें जन्मदिन से दो महीने पहले केवल 19 वर्ष के थे, तब ब्रिटिश औपनिवेशिक अधिकारियों ने उन्हें मार डाला था।
उन्होंने कहा कि इस देश के नागरिकों ने दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हर काल की परिस्थिति में ऋषि-मुनियों के आशीर्वाद से हमारे देश के नागरिकों ने सनातन संस्‍कृति को बचाए रखने और दुश्‍मनों को उखाड़ के फेंकने का काम किया है। अंग्रेजों के शासन को रोकने के लिए इस देश के क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर समाज में चेतना जगाने का काम किया है। शहीद हेमू कालानी के बलिदान और शौर्य की गाथा युगों-युगों तक भारतवासियों को प्रेरणा देती रहेगी। देश के महान क्रांतिकारी अमर शहीद हेमू कालानी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन, आपके बलिदान और शौर्य की गाथा युगों-युगों तक भारतवासियों को प्रेरणा देती रहेगी।