हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने किसान आंदोलन के दौरान बढ रही हिंसात्मक व अनैतिक घटनाओं विशेषकर महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं के संदर्भ में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह को अवगत करवाया

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

चंडीगढ़, 17 जून: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने किसान आंदोलन के दौरान बढ रही हिंसात्मक व अनैतिक घटनाओं विशेषकर महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं के संदर्भ में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह को अवगत करवाया।

       उल्लेखनीय है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात कर हरियाणा में किसान आंदोलन के संदर्भ में चर्चा की और घटनाओं के संदर्भ में अवगत करवाया।

          केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात के उपरांत हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि किसान आंदोलन शांतिपूर्ण रूप से चले तो कोई आपत्ति नही हैं,परंतु हिंसात्मक व अनैतिक घटनाओं विशेषकर महिलाओं के हो रही घटनाएं अत्यंत चिंताजनक हैं। इनका स्थानीय विरोध भी हो रहा है। हरियाणा सरकार कानून एवं व्यवस्था को किसी भी स्थिति में बिगड़ने नही देगी। केंद्रीय गृह मंत्री को घटनाओं के संदर्भ में अवगत करवाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कार्यवाही का विश्वास भी दिलाया है।

         मीडिया द्वारा किए गए एक प्रश्न पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने जनहित, जनकल्याण व विकास के दृष्टिगत नीतियों को कार्यरूप दिया है। कांग्रेस द्वारा आलोचना करना पूर्णतया निराधार है।

            हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पिछले कार्यालय  व वर्तमान सरकार के 600 दिनों के कार्यकाल के दौरान जनहित, जनकल्याण व विकास के दृष्टिगत अभूतपूर्व कार्य किए हैं। कांग्रेस सरकार द्वारा अधूरे छोडे गए  विकास कार्यों को भी हमने पूर्ण करवाया है। जनहित, जनकल्याण व विकास के लिए अनेक नीतिगत परिवर्तन भी किए गए हैं। कोरोना के संकट के समय हरियाणा सरकार द्वारा किए जा रहे कार्य अतुलनीय हैं।