शासकीय महाविद्यालय एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में भारतीय थल सेना भर्ती हेतु कार्यशाला 23 फरवरी को

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

मनेन्द्रगढ़/22 फरवरी 2024

भारतीय सैन्य बलों में अग्निवीर भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया ऑनालाईन पोर्टल के माध्यम से 13 फरवरी 2024 से भारतीय थल सेना हेतु प्रारंभ हो चुका है तथा  22 फरवरी 2024 तक पोर्टल खुली रहेगी। सर्व प्रमुख को निर्देशित किया जाता है कि भारतीय थल सेना भर्ती के वृहत रूप से प्रचार-प्रसार किया जाना है एवं प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय एवं प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाएं को निर्देशित किया जाता है 23 फरवरी 2024 को सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा ऑनलाईन कार्यशाला किया जाना है, जिसमें प्रोजेक्टर के माध्यम से भर्ती संबंधी दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिया जाना है। अतः समस्त ऑनलाईन कार्यशाला हेतु अपने स्तर से प्रोजेक्टर की व्यवस्था कर ले या औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में व्यवस्था नहीं होने की स्थिति में अपने निकतस्थ महाविद्यालयों में जाकर कार्यशाला में भाग ले। कार्यशाला हेतु जिला रोजगार अधिकारी द्वारा लिंक भेजी जायेगी।