हरियाणा को आर्थिक तौर पर कमजोर करना चाहते है कैप्टन अमरेन्द्र – डॉ संजय शर्मा

news makahni
news makhani

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

हरियाणा को आर्थिक तौर पर कमजोर करना चाहते है कैप्टन अमरेन्द्र – डॉ संजय शर्मा 
हरियाणा की तरक्की हजम नहीं कर पा रहे अमरेन्द्र – सुखविन्द्र माण्ढी
पंचकूला- 15 सितम्बर-2021-  किसान आंदोलन से पंजाब को आर्थिक नुकसान होने और किसानों को हरियाणा व दिल्ली में जाकर आंदोलन करने वाले कैप्टन अमरेन्द्र के ब्यान के विरोध में  भारतीय जनता पार्टी पंचकूला ने सेक्टर-5 शलिमार मॉल चौराहे पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेसी नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका।
भारतीय जनता युवा मोर्चा पंचकूला के जिला अध्यक्ष नरेंद्र लुबाना व भाजपा जिला अध्यक्ष अजय शर्मा के नेतृत्व में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने शालीमार मॉल चौराहे पर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी और कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं पंचकूला जिला प्रभारी डॉ संजय शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह, पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, करनाल के प्रभारी दीपक शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता रंजीता मेहता प्रदेश मीडिया सह प्रमुख संजय आहुजा भी उपस्थित रहे।
प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉक्टर संजय शर्मा ने पूतला दहन के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र ने किसानों को हरियाणा में आकर आंदोलन करने के लिए उकसाते हुए कहा कि आंदोलन पंजाब में ना करके हरियाणा व दिल्ली में जाकर आंदोलन करो।शर्मा ने कहा कि कैप्टन के बयान से यह सिद्ध होता है कि इस आंदोलन के पीछे अमरेन्द्र सिंह का ही हाथ है। अमरेन्द्र सिंह ने अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षाओं को पूरा करने के लिए आंदोलन को जिंदा रखे हुए है। डॉक्टर संजय शर्मा ने नसीहत देते हुए कहा की एक प्रजातांत्रिक देश में एक प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा ऐसा बयान लोकतंत्र विरोधी बयान है, सरकारों के विरोधी ब्यान हैं।
डॉक्टर संजय शर्मा ने कहा आज भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में हर जिला हेडक्वार्टर पर भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में कैप्टन अमरिंदर और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का पुतला जलाकर लोगों को जागरूक करने का काम किया है। उसी निमित में आज पंचकूला में भाजपा युवा मोर्चा, किसान मोर्चा व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।
भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र ने कैप्टन अमरेन्द्र के बयान पर कहा कि अब कांग्रेस किसानों के नाम पर उकसावे की राजनीति कर देश व प्रदेश में अव्यवस्था फैला रही हैं, जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि आज इस 10 महीने के आंदोलन के कारण हरियाणा प्रदेश के 9000 औद्योगिक यूनिट कुंडली और बहादुरगढ़ में बंद पड़ी हैं, जो पलायन के कगार पर हैं। अगर यह पलायन कर गए तो प्रदेश के लाखों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कैप्टन अमरेन्द्र सिंह जो पंजाब की आर्थिक गतिविधियों को ठीक करने की बात करते हैं और हरियाणा की गतिविधियां आर्थिक रूप से बिगाड़ना चाहते हैं। यह कैप्टन अमरेन्द्र सिंह और कांग्रेस का बैक डोर से प्रायोजित आंदोलन है। इस आंदोलन के तहत आज हरियाणा जो पिछले 7 वर्षों के दौरान पंजाब से जीडीपी में आगे है, किसानों को फसलों का भाव देने में आगे हैं, युवाओं को रोजगार देने में आगे है, ग्रामीण स्तर पर सुविधाएं देने में आगे है यह तरक्की उन्हें हजम नहीं हो रही, इसलिए यह एक षड्यंत्र रचा गया है। हम सब कार्यकर्ता और हरियाणा प्रदेश की जनता कांग्रेस द्वारा रचे गए इस षड्यंत्र को जान चुके हैं और इसके विरोध में हैं।
आज इस प्रदर्शन के दौरान जिला महामंत्री परमजीत कौर व विरेंद्र राणा, वृष्टि कार्यकर्ता श्याम लाल बंसल, ज़िला मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग, किसान मोर्चा ज़िलाध्यक्ष सोनू हरियोलि, युवा मोर्चा ज़िला महामंत्री अमरिंदर सिंह व अच्चछर पाल, आशीष रामपाल, आशीष रामपाल, राघव गुप्ता, मनजीत, दर्शन, संदीप मोरनी के साथ सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।