भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्त्व में केन्द्रीय कृषि मंत्री से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

Haryana BJP

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

कल केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

चंडीगढ़, 14 सितम्बर 2020
हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ द्वारा कृषि अध्यादेशों पर किसानों से सुझाव लेने के लिए बनाई समिति ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है l समिति ने सोमवार को दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ से रिपोर्ट पर चर्चा की l मंगलवार को तीन सदस्यीय समिति द्वारा तैयार रिपोर्ट को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्त्व में हरियाणा के कृषि मंत्री जे पी दलाल , समिति के सदस्य तीनों भाजपा सांसद और किसानों को साथ लेकर केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से मुलाकात कर रिपोर्ट सौपेंगे l गौरतलब है कि तीन सांसदों की समिति जिसमे हिसार के सांसद बृजेन्द्र सिंह, भिवानी से सांसद धर्मवीर और कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी ने रोहतक, करनाल और पंचकूला में हरियाणा के कई किसान संगठन, किसान नेताओं और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगो से बात कर अध्यादेशों पर सुझाव लिए और विस्तृत रिपोर्ट तैयार की l