नेहरु युवा केंद्र अमृतसर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आज जिला अमृतसर में जिला स्तरीय कला एवं संस्कृति का आयोजन करवाया गया |

NEHRU YUVA KENDRA
नेहरु युवा केंद्र अमृतसर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आज जिला अमृतसर में जिला स्तरीय कला एवं संस्कृति का आयोजन करवाया गया |

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

अमृतसर,7 जनवरी 2022

इस कार्यक्रम के मेहमान सरदार तजिंदर सिंह राजा, सेक्रेटरी रेड क्रॉस अमृतसर. श्री श्याम सुंदर कश्यप, सेवानिवृत राज्य निदेशक नेहरु युवा केंद्र संगठन एवं श्री एल्वन मसीह, सेवानिवृत निदेशक नेहरु युवा केंद्र संगठन थे एवं कार्यक्रम के विषय विशेषज्ञ वक्ता वकील श्री राजीव मदान, श्री दुर्गादास शर्मा एवं श्री खुशपाल जी रहे | 

और पढ़ें :-पेडा ने विभिन्न पदों के लिए की सात पेशेवरों की नियुक्तियां

इस कार्यक्रम की शुरुवात जिला युवा अधिकारी आकांक्षा महावरिया के साथ सभी मुख्य मेहमानों एवं वक्ताओ के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं स्वतंत्रता सेनानियों के साथ ही साथ युवा आइकन स्वामी विवेकानंद जी को श्रृद्धासुमन अर्पित कर किया गया इसके पश्चात जिला युवा अधिकारी आकांक्षा महावरिया ने सभी मेहमानों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करके नेहरु युवा केंद्र के इस कार्यक्रम के बारे में बताया एवं युवाओ को अधिक से अधिक नेहरु युवा केंद्र संगठन से जुड़ने की अपील की | कार्यक्रम के दौरान आकांक्षा महावरिया द्वारा सभी मुख्य मेहमानों एवं वक्ताओ को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया | मंच का सारा कार्यभार लेखा एवं सहायक रोहिल कुमार कट्टा जी द्वारा सम्भाला गया |

इस कार्यक्रम में अलग अलग कला में प्रतिभागियों ने भाग लिया, जैसे भांगरा, लोक गीत जैसी कई कला में बाग लेकर इस कार्यक्रम में अपना योगदान दिया एवं भाग लेने वाले प्रतिभागी : रजनी बेदी, प्रताप सिंह, सतनाम सिंह, गगनदीप सिंह, संप्रीत सिंह, सिमरजीत सिंह, परविंदर सिंह, रणबीर सिंह, मोहित महरा, हरान्हाद सिंह, ख़ुशी भगत, भव्य भगत, राधिका, विस्मित कौर अधि प्रतिभागियों ने बाग लिया | सभी प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रधान किए गये |

कार्यक्रम के अंत में लेखा एवं कार्यक्रम सहायक रोहिल कुमार कट्टा  ने युवाओ एवं कार्यक्रम प्रांगण में उपस्थित सभी प्रतिभागियों का कार्यक्रम में पधारने हेतु हार्दिक आभार प्रकट किया |