सरदार सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को कानूनी नोटिस भेजा, उन्हे माफी मांगने यां आपराधिक मानहानि के मुकदमें का सामना करने के लिए पांच दिन का समय दिया

चंडीगढ़/17नवंबर:

शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज मुख्यमंत्री भगवंत मान को कानूनी नोटिस भेजकर उनके द्वारा  अकाली दल अध्यक्ष और उनके परिवार के सम्मान को धूमिल करने मकसद से उनके द्वारा दिए गए दुर्भावनापूर्ण बयानों के संबंध में पांच दिनों के भीतर लिखित माफी मांगने को कहा है।

मुख्यमंत्री को भेजे कानूनी नोटिस में सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री जानबूझकर 1 नवंबर को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय , लुधियाना में आयोजित तथाकथित वन मैन डिबेट में जानबूझकर अपमानजनक बयान दिया था कि  बादल परिवार ने निजी हितों के लिए पंजाब के नदी जल से समझौता किया है। नोटिस में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने एक गहरी साजिश के तहत दावा किया था कि हरियाणा के बलसर गांव में बादल परिवार की जमीन को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने के लिए एक निजी नहर खोदी गई थी। नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि मुख्यमंत्री ने परिवार के परिवहन के कारोबार के बारे गलत आरोप लगाकर परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है।

अपने वकील अर्शदीप सिंह कलेर के माध्यम से भेजे कानूनी नोटिस में अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि यह सब मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से बादल परिवार की व्यक्तिगत, सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को खराब करने के एकमात्र उददेश्य से किया गया था। नोटिस में कहा गया कि मुख्यमंत्री के पास सही तथ्य थे लेकिन उन्होने जानबूझकर सरदार सुखबीर सिंह बादल को बदनाम करने का फैसला किया  और यह उत्पीड़न के बराबर है।

नोटिस में मुख्यमंत्री से नोटिस प्राप्त होने के पांच दिनों के भीतर बिना शर्त माफी मांगने यां मामले में मानहानि के मुकदमें का सामना करने को कहा गया है।