चंडीगढ़, 18 दिसंबर 2025
राज्य चुनाव आयोग, पंजाब ने आज 22 जिला परिषदों के 346 जोनों और 153 पंचायत समितियों के 2838 जोनों से सदस्यों के चुनाव के लिए आम चुनावों के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस संबंध में जिला परिषद चुनावों में आप ने 218 जोनों, कांग्रेस ने 62 जोनों, शिरोमणि अकाली दल ने 46 जोनों, बीजेपी ने 7 जोनों, बीएसपी ने 3 जोन और आईएनडी ने 10 जोनों से जीत प्राप्त की है।
इसी तरह, पंचायत समिति चुनावों में ‘आप’ ने 1531 जोनों, आईएनसी ने 612 जोन, शिरोमणि अकाली दल ने 445 जोन, बीजेपी ने 73 जोन, बीएसपी ने 28 जोन और आईएनडी ने 144 जोन से जीत हासिल की है। जिला परिषद और पंचायत समिति के जिलावार नतीजे संलग्न हैं।

English






