एच.डी देवगौड़ा की अगुवाई वाली जनता दल सेक्युलर द्वारा बिना शर्त समर्थन से शिरोमणी अकाली दल को बहुत बड़ा बढ़ावा मिला

चंडीगढ़/21अप्रैल 2026

शिरोमणी अकाली दल को 2027 के चुनावों के लिए बहुत बड़ा समर्थन मिला जब पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की अगुवाई वाली जनता दल सेक्युलर ने पार्टी को बिना शर्त समर्थन दिया।

पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व शिक्षा मंत्री डाॅ. दलजीत सिंह चीमा के साथ मीटिंग में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मास्टर अवतार सिंह और अन्य नेताओं ने अकाली दल को बिना शर्त समर्थन का पत्र सौंपा।

इस पत्र में कहा गया कि  पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी देवगौड़ा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार परकाश सिंह बादल का बहुत सम्मान करते हैं, जिन्होने इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई इमरजेंसी के खिलाफ आगे बढ़कर नेतृत्व किया था। यह भी कहा कि पंजाब के नदी जल की सुरक्षा, देश में लोकतंत्र  की रक्षा के लिए  और राज्यों को अधिक अधिकार दिलाने और वास्तविक संघीय ढ़ांचे को लागू करने के लिए सरदार परकाश सिंह बादल के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

जनता दल सेक्युलर की लीडरशीप ने पार्टी को बिना शर्त समर्थन दिया।

डाॅ. चीमा ने पार्टी को धन्यवाद देते हुए कहा कि अकाली दल हमारे गुरु साहिबान द्वारा सिखाए गए सिद्धांतों पर लोगों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है जिनपर सरदार परकाश सिंह बादल ने हमेशा अमल किया। उन्होने कहा कि पार्टी  देश को मजबूत करने के लिए राज्यों को सशक्त बनाने वाली वास्तविक संघीय ढ़ांचे के कार्यान्वयन के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है।