— पुलिस टीमों ने 102 व्यक्तियों के विरुद्ध की एहतियाती कार्रवाई, 21 को पूछताछ के बाद किया रिहा
— लोग एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से दे सकते हैं गैंगस्टरों संबंधी जानकारी
— युद्ध नशों विरुद्ध के 438वें दिन 5.9 किलोग्राम हेरोइन सहित 92 नशा तस्कर काबू
चंडीगढ़, 13 मई 2026
लोग एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों संबंधी जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों संबंधी सूचनाएं भी साझा कर सकते हैं।
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” को 438वें दिन भी जारी रखते हुए आज 92 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5.9 किलोग्राम हेरोइन, 273 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 5315 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही केवल 438 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 63,869 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 12 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए भी प्रेरित किया है।

English






