महावीर जयंती पर मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं

महावीर जयंती पर मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

महावीर जयंती पर मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं

जयपुर, 24 अप्रेल। मुख्यमंत्री अशोक गहलाेत ने महावीर जयंती के

अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

गहलाेत ने कहा कि जैन धर्म के 24वें तीर्थकर महावीर स्वामी ने पूरी

दुनिया को अहिंसा, सत्य, त्याग, अपरिग्रह और संयम का संदेश दिया। उनकी

शिक्षाएं प्राणी मात्र में नैतिकता और सदाचार का संचार करने वाली हैं। भगवान

महावीर के बताए रास्ते पर चलकर हम एक स्वस्थ, सद्भावी और सभ्य समाज का

निर्माण कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने इस पुनीत अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे

कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए घर पर रहकर

ही पूजा-अर्चना करें। साथ ही इस विकट समय में दीन-दुखियों एवं जरूरतमंदों

की यथासम्भव मदद के लिए आगे आएं।