मनोहर लाल व गृहमंत्री अनिल विज के मार्गदर्शन में कोरोना को हराने के लिए टीकाकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है: असीम गोयल नन्यौला

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

अम्बाला, 8 मई,2021
कोरोना को हराने के लिए वैक्सीन एक हथियार के रूप में है। वैक्सीन को लेकर लोगों में पूरा उत्साह है। यह बात उन्होंने आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) अम्बाला शहर में टीकाकरण की व्यवस्थाओं को लेकर यहां स्थापित किए गये सैंटर का दौरा करने के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए कही।
श्री गोयल ने इस मौके पर बताया कि टीका ही जिंदगी कार्यक्रम के माध्यम से पूरे अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र में 18 से 44 वर्ष व 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है। इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ भाजपा के पदाधिकारी भी ग्राउंड स्तर पर लोगों को इस वैक्सीन के बारे जागरूक करते हुए वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए श्री गोयल ने बताया कि नागरिक अस्पताल अम्बाला शहर में 18 से 44 वर्ष व 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण की व्यवस्था की गई थी लेकिन अस्पताल में वैक्सीनेशन लगवाने आने वाले लोगों के मन में यह भय रहता था कि कहीं यहां से उन्हें कोरोना संक्रमण न हो जाए क्योंकि यहां पर ओपीडी के साथ-साथ अन्य चिकित्सा संबधी कार्य होते हैं। ऐसी बातों को ध्यान में रखते हुए लोगों को इस संक्रमण से बचाया जा सके और वे अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हुए वैक्सीनेशन करवाएं, इसके लिए ट्रामा सैंटर से वैक्सीनेशन के कार्य को आईटीआई अम्बाला शहर में किया गया है। इसी प्रकार की व्यवस्था सैक्टर 10 स्थित पोली क्लीनिक से वैक्सीनेशन सैंटर को बदलकर यहीं पर नजदीक स्थित सामुदायिक केन्द्र में किया गया है ताकि लोग यहां पर वैक्सीनेशन करवा सकें। उन्होंने कहा कि दोनों जगहों पर 18 से 44 वर्ष व 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीनेशन लगवाने का कार्य किया जायेगा।
श्री गोयल ने इस मौके पर यह भी बताया कि यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित एवं प्रभावी है। लोग अपनी बारी के अनुसार वैक्सीन अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा कि वैक्सीन को लेकर लोगों में उत्साह है और इसका परिणाम यह है कि दूर-दराज से लोग यहां आकर वैक्सीन लगवाने का काम कर रहे हैं। प्रदेश में वैक्सीनेशन के मामले में अम्बाला जिला सबसे आगे हैं और इस कार्य में अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने आगे आकर वैक्सीन लगवाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 31 मई 2021 तक अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र में टीका ही जिंदगी कार्यक्रम के माध्यम से अधिकतर लोगों को वैक्सीन लगवाने के कार्य को पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों को यह वैक्सीन लग रही है उन पर कोरोना का प्रभाव कम रहेगा यानि जानलेवा कोरोना नहीं होगा। देखने में आया है कि जिन लोगों को यह वैक्सीन लगी है वह आपातकालीन स्थिति में नहीं है और जिन लोगों ने यह टीका नहीं लगवाया था उन पर कोरोना का प्रभाव ज्यादा देखा गया है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से भी सभी से अपील की कि वे इस वैक्सीन को अवश्य लगवाएं। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ भाजपा पदाधिकारी ग्राउंड स्तर पर लोगों को यह वैक्सीन लगे इसके लिए प्रेरित करते हुए वैक्सीनेशन सैंटरों पर बेहतर व्यवस्था उपलब्ध करवा रहे हैं ताकि लोग सुगमता से बिना किसी भय के वैक्सीन लगवा सकें।
बॉक्स:- विधायक असीम गोयल ने इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों द्वारा इस महामारी के दौरान अपनी जान को हथेली पर रखकर लोगों के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए उन्हें शैल्यूट किया। उन्होंने कहा कि डाक्टर इस समय डबल डयूटी करते हुए अपनी डयूटी का जो निर्वाह कर रहे हैं वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि हम सब लोगों के सामुहिक प्रयासों से कोरोना हारेगा और हम जितेंगे।
इस मौके पर डा0 अदिति, प्राचार्या भूपेन्द्र सांगवान, मंडल प्रधान हितेष जैन, संजीव गोयल टोनी के साथ-साथ अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।