मुख्यमंत्री ने श्री डी.आर. मेहता की कुशलक्षेम पूछी

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

जयपुर, 14 अप्रेल।

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने गुरूवार शाम को संतोकबा दुर्लभजी अस्पताल पहुंचकर भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संस्थापक एवं सेबी के पूर्व चेयरमैन श्री डी.आर. मेहता की कुशलक्षेम पूछी।
मुख्यमंत्री ने श्री मेहता के परिजनों एवं चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान चिकित्सा मंत्री श्री परसादी लाल मीणा तथा राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुधीर भंडारी भी उपस्थित थे।

 

और पढ़ें :-  संविधान के नाम पर शपथ लेने वाले इसकी मूल भावना का निर्वहन करें: मुख्यमंत्री