अगस्त क्रांति सप्ताह ऑनलाइन सम्मेलन में जुटे 100 प्रगतिशील किसान,

rajasthan govt

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

विषय विशेषज्ञों से ली कृषि से जुड़े विभिन्न विषयों पर उपयोगी जानकारी
जयपुर, 14 अगस्त। कृषि विभाग की ओर से अगस्त क्रांति सप्ताह के तहत शुक्रवार को ऑनलाइन किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। गूगल मीट एप के माध्यम से हुए इस सम्मेलन में जिले के 100 प्रगतिशील काश्तकारों ने भाग लिय एवं विषय विशेषज्ञों से कृषि से जुड़े प्रश्न पूछकर लाभदायक जानकारी हासिल की।
उप निदेशक कृषि (विस्तार) श्री बी.आर.कड़वा ने बताया कि ऑनलाइन सम्मेलन में किसानों ने ग्रीन हाउस जैसी संरक्षित खेती, कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, जैविक खेती के लिए पंजीकरण एवं उत्पादों के विपणन तथा फल-सŽजी संरक्षण के लिए जिले में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के सम्बंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। साथ ही बाजरे की फसल में फडक़े का प्रकोप एवं जिले में हो रही अच्छी बरसात पर चर्चा की गई। सम्मेलन में विषय विशेषज्ञ के रूप में संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) जयपुर खण्ड श्री रामलाल मीना, श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर के निदेशक (विस्तार) डॉ. बी.एल. ककरालिया, उप निदेशक कृषि (विस्तार) श्री बीआर कड़वा एवं उप निदेशक कृषि (शस्य) श्री बीएल शर्मा ने किसानों को तकनीकी जानकारी दी।