आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए 17 अगस्त, 2021 से 27 अगस्त, 2021 तक बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

चण्डीगढ़,  13 अगस्त, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (मुक्त विद्यालय) परीक्षा अप्रैल-2021 के घोषित परिणाम के बाद जो  परीक्षार्थी आंशिक अंक सुधार व पूर्ण विषय अंक सुधार करने के इच्छुक हैं वे इन कैटगरी के लिए सितम्बर-2021 में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए 17 अगस्त, 2021 से 27 अगस्त, 2021 तक बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
यह जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ0 जगबीर सिंह ने बताया कि सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी (मुक्त विद्यालय) अप्रैल-2021 के घोषित हुए परिणाम से जो परीक्षार्थी संतुष्ट नहीं है और वह सितम्बर-2021 की परीक्षा में बिना शुल्क के प्रविष्ट होता है तथा उसका परिणाम रि-अपीयर या अनुर्तीण रहता है तो ऐसे परीक्षार्थियों का सितम्बर-2021 का परीक्षा परिणाम ही मान्य होगा।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जो परीक्षार्थी अप्रैल-2021 के परिणाम से संन्तुष्ट है और वे सितम्बर-2021 की आंशिक अंक सुधार व पूर्ण विषय अंक सुधार कैटगरी की परीक्षा देना चाहते है तो वह सैकेण्डरी के लिए 900 रुपए शुल्क सहित तथा सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा के लिए 1050 रुपए शुल्क सहित आवेदन कर सकते हैं।