एचएयू के तीन छात्रों का आईआईएम व 20 अन्य का देश के प्रमुख संस्थानों में हुआ दाखिला

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

चंडीगढ़, 26 जुलाई –

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कुलपति प्रोफेसर बी.आर. काम्बोज ने बताया कि कृषि विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थियों का दाखिला भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में हुआ है। इसके अलावा विश्वविद्यालय के 20 अन्य विद्यार्थियों का दाखिला देश के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में हुआ है। विश्वविद्यालय के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए बड़े गर्व की बात है कि एक साथ इतने विद्यार्थियों का आईआईएम व अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे इरमा, नियाम व मैनेज में चयन हुआ है। इसके लिए उन्होंने विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम व विश्वविद्यालय के शिक्षकों द्वारा दिए गए मार्गदर्शन को श्रेय दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों द्वारा दिया गया मार्गदर्शन व विद्यार्थियों का प्रयास निरंतर विश्वविद्यालय को नित्त नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है।