करौली की उप तहसील श्रीमहावीर जी तहसील में क्रमोन्नत

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

जयपुर, 30 जून। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने करौली जिले की उप तहसील श्रीमहावीर जी को तहसील में क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
श्री गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों में आसानी होगी। नवीन तहसील श्रीमहावीर जी में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 10 पटवार मण्डल एवं 29 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2021-22 के बजट सत्र के दौरान इस उप तहसील को क्रमोन्नत करने की घोषणा की थी।