कांग्रेस की विफलताएं भाजपा की जीत को लगाएगी चार चांद : संदीपनी

_Bihari Lal Sharma
कांग्रेस की विफलताएं भाजपा की जीत को लगाएगी चार चांद : संदीपनी

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

केंद्र ने प्रदेश के लिए नहीं छोड़ी कोई कमी, कांग्रेस मानने को नही तयार
शिमला, 31 दिसंबर 2023
भाजपा महासू जिला की बैठक गुम्मा में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन,मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, संदीपनी भारद्वाज संजय सूद, बलबीर वर्मा, शशि बाला, कॉल नेगी, अजय श्याम विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण फालटा द्वारा को गई।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने कहा की बैठक में आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। आगामी लोकसभा चुनावो में भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर विजय प्राप्त करेगी और इसमें भाजपा के सभी मोर्चों की अहम भूमिका रहने वाली है। केंद्र के सहारे के बिना प्रदेश चलता नहीं, पर वर्तमान कांग्रेस सरकार केंद्र को कोसने में कोई कसर छोड़ती नहीं।
केंद्र ने हाल ही में हिमाचल को कृषि सिंचाई योजनाओं के लिए 141.76 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। आने वाले समय में और भी बड़ी परियोजनाओं प्रदेश को मिलने जा रही है। जिन योजनाओं को केंद्र सरकार ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है वह हमीरपुर व मंडी जिलों के लिए है। मंडी जिला के सुंदरनगर व कुछ अन्य क्षेत्रों में छोटी व मध्यम सिंचाई योजनाएं बनाई जाएंगी, जिनसे वहां पर खेती को बल मिलेगा। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत यह मंजूरी प्रदेश को मिली है। किसानों के लिए इस योजना का बेहद ज्यादा लाभ मिलता है। क्लस्टर के हिसाब से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए इस योजना में प्रावधान किया जाता है। ऐसी 14 स्कीमें केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने मंजूर कर दी है, जिसका पैसा जल्दी ही प्रदेश को मिल जाएगा।
कांगड़ा जिले के देहरा उपमंडल के बनखंडी में 619 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से अत्याधुनिक प्राणी उद्यान स्थापित किया जाएगा। यह परियोजना तीन चरणों में विकसित की जाएगी। पहले चरण में प्रोजेक्ट को दिसंबर 2024 तक कार्यशील करने की योजना है। इस प्राणी उद्यान में पर्यटकों को प्रदेश की समृद्ध जैव विविधता का अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त होगा। यह स्पष्ट करता है कि केंद्र की ओर से हिमाचल को कोई कमी है नहीं। बाकी जाग जाए रहे हैं वर्तमान कांग्रेस सरकार सभी मोर्चों पर फेल है। गारंटी से लेकर विकास प्रदेश में सब फेल है।
कांग्रेस की विफलता बनेगी भाजपा की जीत का आधार।
बैठक में पांचों मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।