केंद्र सरकार का मेडिकल शिक्षा में ओ बी सी को 27 प्रतिशत आरक्षण का फैसला अभूतपूर्व

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

यमुनानगर-दिनांक 30 जुलाई:– भाजपा ओ बी सी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष करण देव कम्बोज नें कहा कि मोदी पिछड़ा वर्ग के मसीहा हैं। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा  मेडिकल शिक्षा में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण का फैसला अभूतपूर्व है। इस फैसले के लिए कम्बोज नें प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व केंद्र सरकार  का आभार व्यक्त किया। कम्बोज नें कहा कि मोदी मंत्रीमंडल में 27 ओ बी सी मंत्रियों के बाद मेडिकल शिक्षा में यह आरक्षण अन्य पिछड़ा वर्ग के उत्थान का काम करेगा। उन्होंने कहा कि यह आरक्षण मेडिकल शिक्षा के सभी  एम बी बी एस, एम डी, एम एस,डिप्लोमा बी डी एस, एम डी एस,आदि कोर्सों में मिलेगा। कम्बोज नें गरीबी रेखा से नीचे वालों के लिए भी 10 प्रतिशत आरक्षण देने का स्वागत किया।