कैबिनेट मंत्री श्री मदन दिलावर ने ग्रहण किया पदभार

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

जयपुर, 3 जनवरी 2024
नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री श्री मदन दिलावर ने बुधवार को शासन सचिवालय के मंत्रालय भवन स्थित अपने कक्ष में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान तक पहुँचाने के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य किए जाएंगे ।
इस दौरान उनके परिजन भी उपस्थित रहे। सभी ने श्री दिलावर को पदभार ग्रहण की बधाई दी।