कोविड-19 संक्रमित अभिभावकों के बच्चों के लिए व्यवस्था

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

सोलन दिनांक 09.05.2021 सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने सोलन जिला के ऐसे बच्चों के रहने की व्यवस्था की है जिनके माता-पिता कोविड-19 संक्रमण के कारण या तो अस्पताल में उपचाराधीन हैं अथवा असमय काल का ग्रास बन गए हैं। यह जानकारी जिला बाल संरक्षण सोलन की एक प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों की उचित देखभाल के लिए सोलन जिला के सुबाथु स्थित ‘शान्ति निकेतन चिल्ड्रन होम’ में पृथक व्यवस्था की गई है जिनकी देखभाल के लिए उपरोक्त के कारण कोई नहीं है। यहां इन बच्चों की भोजन सहित अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने का उचित प्रबन्ध किया गया है।
प्रवक्ता ने कहा कि जिला सोलन के ऐसे बच्चों को इस केन्द्र में भेजने के लिए दूरभाष नम्बर 01792-275450, 94183-21547, बाल कल्याण समिति के मोबाईल नम्बर 70183-64230 तथा जिला बाल संरक्षण इकाई सोलन से दूरभाष नम्बर 01792-225388 अथवा मोबाईल नम्बर 82192-44094 पर सम्पर्क किया जा सकता है।