गरीब कल्याण और सुशासन की गारंटी हैं प्रधानमंत्री मोदी: डा. संजय शर्मा

SANJAY SHARMA
गरीब कल्याण और सुशासन की गारंटी हैं प्रधानमंत्री मोदी: डा. संजय शर्मा

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

देश को विकसित बनाने में मील का पत्थर साबित होगी विकसित भारत संकल्प यात्रा: डा. संजय शर्मा

रायपुर रानी खंड के गांव टोडा और ककराली में विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्य अतिथि के रुप में डा. संजय शर्मा ने दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

डा. संजय शर्मा ने विकसित भारत बनाने में भूमिका निभाने की लोगों को शपथ भी दिलाई

चंडीगढ़, 3 जनवरी 2024

भाजपा हरियाणा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प जनसंवाद यात्रा देश को विकसित बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी का रथ देश और प्रदेश के हर गांव में पहुंच रहा है। डा. शर्मा ने ये बातें बुधवार को कालका विधानसभा के रायपुर रानी खंड के गांव टोडा और ककराली में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ये रथ अंतिम पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की गांरटी हैं।

प्रदेश मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा ने कहा कि जिस तरह से लोग केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और राज्य की मनोहर लाल सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए उनका लाभ उठा रहे हैं, उससे यह साफ दिखाई दे रहा है कि जनता भी भारत को जल्दी से जल्दी विकसित देश बनाने में अपनी भूमिका तय करने में लगी है। भाजपा नेता श्री शर्मा ने यहां सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इतना ही नहीं उपस्थित लोगों को डा. संजय शर्मा ने विकसित भारत बनाने में भूमिका निभाने की शपथ भी दिलाई।

डा. संजय शर्मा ने ग्रामीणों एवं उपस्थित लोगों से अपील की कि वे भी मोदी जी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में अपनी भूमिका तय करते हुए सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं, ताकि पात्र लोगों तक लाभ पहुंच सके। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश दुनिया की बड़ी ताकतों के बराबर आकर खड़ा हो गया है। जबकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने प्रदेश के विकास को नई उंचाई दी है। उन्होंने कहा कि मोदी-मनोहर की डबल इंजन सरकार की पारदर्शी नीतियों को लेकर लोगों में उत्साह है और जनता ने ठान लिया है कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भी पहले से अधिक सीटें केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकारें बनेंगी।

डा. संजय शर्मा ने कहा कि मोदी मनोहर सरकार की नीतियों से समाज के हर वर्ग को बराबर लाभ मिला है। देश की जनता मोदी जी के साथ है। भाजपा के पास कुशल एवं क्रियाशील संगठन और  मोदी जी जैसा सशक्त नेतृत्व है। पीएम मोदी के गारंटी वाले रथों ने देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए नागरिकों में नया जज्बा पैदा किया है। मोदी का सपना है कि अमृत काल के आगामी 24 वर्षों में भारत दुनिया का सिरमौर राष्ट्र बनकर उभरे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा, मंडल अध्यक्ष मदन धीमान, मंडल महामंत्री कुलदीप सिंह, मंडल महामंत्री विजय कुमार, ब्लॉक समिति चेयरमैन सतबीर सिंह, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुनील कुमारी, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मपाल राणा, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष नरेश कुमार, मंडल उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख सरजन सिंह,  अनिल कुमार शर्मा, पंच राजेश कुमार, परमनंदन आदि उपस्थित रहे।