चंडीगढ़ 17 अगस्त।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के छोटे भाई गुलशन खट्टर के आकस्मिक निधन पर चंडीगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद, महामंत्री रामवीर भट्टी व प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चन्द जैन ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिल कर संवेदना व्यक्त की तथा भाजपा चंडीगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं की तरफ से शोक संदेश दिया।
प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के भाई गुलशन खट्टर के निधन के समाचार से भाजपा के सभी कार्यकर्ता व्यथित है। गुलशन खट्टर ने हमेशा साधारण जीवन जिया।भाई के मुख्यमंत्री होते हुए भी सामान्य रहन सहन से हमेशा परिवारिक उच्च आदर्शों को अपनाया है।
अरुण सूद ने यह भी कहा कि मनोहर लाल खट्टर चंडीगढ़ भाजपा के प्रभारी संगठन महामंत्री रहे है इसलिए चंडीगढ़ भाजपा का उन से विशेष लगाव है और प्रत्येक कार्यकर्ता उन्हें अपने परिवार के मुखिया की तरह मानते हैं । उनके भाई के निधन को भी चंडीगढ़ के कार्यकर्ता अपनी निजी क्षति मानते हैं। हम चंडीगढ़ भाजपा की तरफ से भगवान से प्रार्थना करते हैं कि भगवान दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे तथा परिवार को यह दुःख सहन करने की क्षमता प्रदान करें।

हिंदी





