जिला में अब तक 18 से 44 आयु वर्ग के 7003 लोगों का किया जा चुका टीकाकरण

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

बिलासपुर 15 जून,2021 – मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डाॅ0 प्रकाश दडोच ने बताया कि हिमाचल में कोविड वैक्सिन सप्ताह में 6 दिन लगाई जाएगी रविवार को वैक्सिन नहीं लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को 7003 टीके पहली डोज के रुप में लगाई जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों सोमवार मंगलवार, बुद्धवार, वीरवार व शुक्रवार (14,15,16,17,18 जून ) को टीकाकरण किया जाएगा इसमें हर दिन एक स्लाॅट में 100 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 16 जून को राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रौडा, नागरिक चिकित्साल्य घुमारवीं का टीकाकरण बचत भवन घुमारवीं में होगा, नागरिक चिकित्साल्य बरठीं, घवाडल व मारकंड सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भराडी, पंजगाईं, झंडुता, तलाई, हटवाड, कुठेडा व हरलोग प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुहाड, पनौल, गेहडवीं, कपाहडा, दधोल, तल्याणा, भजुण, मलोखर, स्वारघाट, नम्होल, बागी सुंगल, मंडीमानवा, राजपुरा, छडोल, टोभा तथा भागडा में टीकाकरण होगा।
उन्होंने बताया कि 18 से 44 साल के लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण हेतु पहले कोविन पोर्टल पर पंजीकरण करवाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप या कोविन ऐप ;बवूपदण्हवअण्पदद्ध के माध्यम से अपना टीकाकरण स्थान चुनकर अपना पंजीकरण कर निर्धारित जगह पर टीकाकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को बिना रजिस्ट्रेशन के टीके नहीं लगेगे। जिनकी रजिस्ट्रेशन हो जाए उन्हें फिर अपना स्लाॅट भी बुक करवाना होगा तभी उन्हें टीका लगेगा।
उन्होंने बताया कि स्लाॅट बुक करने का समय हर दिन 12 बजेे से 1 बजे तक रहेगा जिसका क्रम 17 जून तक जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं का टीकाकरण मंगलवार, बुद्धवार, शुक्रवार और शनिवार को होगा। उन्होंने बताया कि अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता जिन्होंने अभी तक कोरोना टीकाकरण की पहली डोज भी नहीं ली है उनके लिए सरकार ने 19 जून तक का समय निर्धारित किया है।