दीवार पर कमल का फूल बनाकर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

_State President Naib Singh Saini
दीवार पर कमल का फूल बनाकर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

विकसित भारत और खुशहाल हरियाणा के लिए तीसरी बार भी मोदी-मनोहर सरकार: नायब सैनी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कैथल में दीवार पर बनाया कमल का फूल और लिखा स्लोगन

हर कार्यकर्ता दीवार लेखन अभियान में जुटें: नायब सैनी

चंडीगढ़,  15 जनवरी 2024

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कैथल के सेक्टर-19 में दीवार लेखन अभियान की शुरुआत करते हुए “एक बार फिर से मोदी सरकार” के नारे को दोहराया। उन्होंने कहा कि देश की जनता चाहती है कि विकसित भारत के लिए बार-बार मोदी ही प्रधानमंत्री बनें, इसलिए जनता के आशीर्वाद से 2024 की जीत एतिहासिक होगी। नायब ने कहा कि विकसित भारत और खुशहाल हरियाणा के लिए तीसरी बार भी मोदी-मनोहर सरकार बनना निश्चित है।
श्री सैनी ने कहा कि देश में स्थिरता और स्थिर तथा मजबूत सरकार के लिए फिर से मोदी सरकार बनाएं और देश को आगे बढ़ाएं।  श्री सैनी ने कहा सभी कार्यकर्ता इस राष्ट्रव्यापी अभियान को सफल बनाने में अभी से जुट जाएं। प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ मंत्री कमलेश ढांडा , विधायक लीला राम, जिला अध्यक्ष अशोक गुज्जर, सुरेश गर्ग ने भी दीवार लेखन का कार्य किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त सोमवार से दिल्ली में दीवार लेखन अभियान की शुरूआत की। यह अभियान देशभर के सभी बूथों पर चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता ‘‘एक बार फिर से मोदी सरकार’ स्लोगन के साथ कमल का फूल बनाकर दीवार लेखन करेंगे। श्री सैनी ने कहा कि दीवार लेखन के जरिए भाजपा के कार्यकर्ता आम जनता तक मोदी-मनोहर सरकार की योजनाओं को पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।
दीवार पर कमल का फूल उकेरते हुए नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार के लिए हरियाणा प्रदेश में दीवार लेखन का व्यापक अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी कार्यकर्ता दस की दस लोकसभा सीटों पर कमल का फूल खिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। श्री सैनी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में लगभग दस सालों में देश और प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदली है। मोदी की गरीब कल्याण की नीतियों से प्रदेश में गरीबों का जीवन सरल हुआ है। श्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संचालित गरीब कल्याण की योजनाओं के आधार पर भाजपा की सरकार एक बार फिर केंद्र और राजय में जनता जनार्दन के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के दम से प्रचंड बहुमत से बनने जा रही है।