नमो-2 कैबिनेट में शामिल मंत्रियों को प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने दी बधाई

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व में नये सहयोगियों की राष्ट्र निर्माण में
रहेगी अहम भूमिका– बोले धनखड़
चंडीगढ़, 7 जुलाई 2021
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने नरेंद्र मोदी
2 सरकार के प्रथम मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल हुए नए मंत्रियों को बधाई देते हुए उनके सफलकार्यकाल की कामना की है। धनखड़ ने कहा कि देश के सशक्त एवं ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण के कार्य करना अपने आप सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में आज शामिल हुए सभी मंत्रीगण राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका अदा करेंगे।
धनखड़ ने नमो-2 कैबिनेट में शामिल होने पर हरियाणा निवासी और राजस्थान से राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव, प्रदेश की मौजूदा सह प्रभारी एवं झारखंड से सांसद अन्नपूर्णा देवी, नई दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी, उत्तराखंड के नैनीताल उद्वम सिंह नगर से सांसद अजय भट्ट और कैबिनेट में राज्य मंत्री से बतौर कैबिनेट मंत्री बने किसान मोर्चा के प्रभारी रहे पुरुषोत्तम रूपाला, हिमाचल से सांसद अनुराग ठाकुर, किरेन रिजिजू, मनसुख मांडविया, हरदीप पुरी सहित नये मंत्रियों और राज्य मंत्री से बतौर कैबिनेट मंत्री प्रोमोट हुए सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।
धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट बदलाव में अनुभव, महिलाओं व युवा शक्ति सहित समाज के सभी वर्गो को स्थान मिला है। भाजपा की नीति सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास को सार्थक किया है। समाज के सभी वर्गों की केंद्रीय मंत्रिमंडल भागीदारी देश के विकास को नई गति देने का काम करेगी। भाजपा सभी को साथ लेकर चलती है । धनखड़ ने कहा कि भाजपा की नीति और नियत में राष्ट्रहित सर्वोपरि है। आज के मंत्रिमंडल बदलाव में भी यह झलक स्पष्टï रूप से प्रतीत होती है।
फोटो= औम प्रकाश धनखड़,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा