पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों द्वारा दिवाली, बंदी छोड़ दिवस और विश्वकर्मा दिवस की बधाई

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

चंडीगढ़, 30 अक्टूबर 2024 

पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने सूबा वासियों को दिवाली, बंदी छोड़ दिवस और विश्वकर्मा दिवस के पावन मौके पर बधाई दी है।

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, डॉ बलजीत कौर, कुलदीप सिंह धालीवाल, डॉ बलबीर सिंह, हरदीप सिंह मुंडिया, लाल चंद कटारूचक, लालजीत सिंह भुल्लर, हरजोत सिंह बैंस, हरभजन सिंह ईटीओ, बरिंदर कुमार गोयल, तरनप्रीत सिंह सौंद, डॉ रवजोत सिंह, गुरमीत सिंह खुड्डिया और  मोहिंदर भगत ने अपने बधाई संदेश में कहा कि रोशनी का यह पवित्र त्योहार आपसी एकता और सद्भावना का संदेश देता है और सभी को मिलजुल कर मनाना चाहिए।

कैबिनेट मंत्रियों ने समूह लोगों खासकर सिख पंथ को ‘बंदी छोड़ दिवस’ के ऐतिहासिक दिन की भी हार्दिक मुबारकबाद दी। उन्होंने सूबा वासियों को विश्वकर्मा दिवस की भी मुबारकबाद दी