पानीपत के इसराना में बनाया जायेगा नया बस अड्डï : मनोहर लाल

CM Manohar lal khattar

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

चंडीगढ़, 5 नवम्बर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि फ्लाईओवर के निर्माण के कारण जिला पानीपत के इसराना में बस अड्डï अप्रभावी हो गया है इसलिए क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए भूमि की उपलब्धता के अनुसार मौजूदा बस अड्डï के स्थान पर जहां फ्लाईओवर शुरु होता है या खत्म होता है वहां नया बस अड्डï बनाया जायेगा ।

श्री मनोहर लाल आज यहां हरियाणा विधानसभा के चल रहे सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि नए बस अड्डे पर पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालयों सहित सभी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।

जिला पानीपत में गांव मडलौडा में बस अड्डे की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में मडलौडा में एक बस क्यू शेल्टर है। उन्होंने कहा कि समय गुजरने के साथ गाँव का धीरे-धीरे विस्तार हुआ है और वहां बस अड्डे की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मडलौडा में राज्य सरकार द्वारा एक नया बस अड्डा बनवाया जाएगा, बशर्ते कि ग्राम पंचायत उसके लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध करवाए।