हमीरपुर 02 सितंबर 2021 एसपी कार्यालय हमीरपुर के अधीन एमटी स्टोरों के बेकार सामान की नीलामी प्रक्रिया 15 सितंबर को सुबह 11 बजे पुलिस लाइन हमीरपुर में पूर्ण की जाएगी।
एसपी डॉ. आकृति शर्मा ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया के लिए एएसपी विजय सकलानी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। इच्छुक बोलीदाता पांच हजार रुपये की धरोहर राशि जमा करवाकर इस नीलामी में भाग ले सकते हैं।

हिंदी





