”बात हमारी है खास – मुंह पर लगाओ मास्क”….

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

“बात हमारी है खास – मुंह पर लगाओ मास्क”…. उप नगर तारा देवी, शोघी तथा आनंदपुर में त्रिमूर्ति रंगमंच के कलाकारों ने लोगों को कोरोना के प्रति किया जागरूक
शिमला, 02 जून,2021-  ‘‘बात हमारी है खास कोरोना से बचने को मुंह पर लगाओ मास्क,’’ त्रिमूर्ति रंगमंच तारादेवी शिमला के जय प्रकाश लम्बरदार ने आज कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति प्रदेश सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन तथा इसके बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों का प्रचार शिमला के उप नगर तारा देवी, शोघी तथा आनंदपुर में किया।
जय प्रकाश लम्बरदार ने ठेट ग्रामीण अंदाज में लोगों को सीख देते हुए कहा कि बात हमारी खास कोरोना से बचने को मुंह पर लगाओ मास्क। उन्होंने कहा कि तीन बाते बहुत जरूरी मास्क लगाना, हाथों को साबुन से धोना व सैनेटाइज करना और दो गज की दूरी।
उन्होंने कहा कि बिना काम से बाहर न जाएं, जाएं तो मास्क अवश्य लगाएं, ब्याह-शादियों में जाने से करें गुरेज, भीड़ लगाने से करें परहेज।
शोघी बाजार के पुराने लोगों में से एक सैनेटरी हार्ड वेयर की दुकान करने वाले दुकानदार हेमन्त कुमार ने कहा कि सरकार और प्रशासन के इन प्रयासों से जागृति पैदा हो रही है और करयाले के द्वारा जय प्रकाश लम्बरदार द्वारा दिया गया संदेश ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यधिक प्रभाव पैदा कर रहा है।
शोघी के ही स्थाई निवासी मदन गोपाल भी लम्बरदार द्वारा दिए गए संदेश से काफी खुश हैं। मदन गोपाल कहते है कि गांव के बड़े बुजुर्ग अथवा जो लोग अनपढ़ है वो इन संदेशों के माध्यम से कोरोना संक्रमण के बचाव के तरीकों के प्रति सचेत हो रहे हैं तथा जानकारी व जागरूकता प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में करयाला का काफी महत्व है और इसे अपनाने से लोगों में जानकारी ज्यादा लाभकारी एवं उपयोगी है।