भाजपा में तीन का के महत्व : खन्ना

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

शिमला1जनुअरी,2021- भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि कार्यालय कार्यकर्ता और कार्यक्रम भाजपा की नींव है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर जिले में अपना कार्यालय निर्माण करेगी कार्यालय में कार्यकर्ता अपनी आगामी रणनीति की कार्य योजना बनाते हैं हर कार्यालय राष्ट्रीय नेतृत्व की दिशा निर्देश अनुसार बनेगा भाजपा के सभी कार्यालय में एक बैठक स्थल वॉर रूम और अनेकों आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी, इसे भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में और सुदृढ़ बनेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और यह केवल इसी कारण है क्योंकि भाजपा के पास कार्य करता है कार्यकर्ता एक राजनीतिक दल की रीड की हड्डी होती है। कार्यकर्ता मजबूत होगा तो पार्टी मजबूत होगी। हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा के पास बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यरत है इसका प्रमाण बूथ स्तर की योजना और पन्ना प्रमुख है भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उत्साहित है और जयराम ठाकुर सरकार की नीतियों से प्रसन्न है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के 18 कार्यक्रम ऐसे हैं जो बूथ स्तर पर बनाए जाते हैं और इसी प्रकार कहीं कार्यक्रम मंडल और जिला स्तर पर आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रमों से पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचालन होता है। कार्यक्रम छोटा हो या बड़ा भाजपा का कार्यकर्ता उस को सफल बनाने के लिए जी जान से कार्य करता है।
उन्होंने कहा भाजपा एक सिद्धांतवादी पार्टी है जिसमें हर स्तर पर अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाता है।
आने वाले पंचायती राज चुनावों में भी कार्यालय कार्यकर्ता और कार्यक्रम एवं भूमिका निभाएंगे। इन चुनावों में भाजपा हर पंचायत में अपना परचम रहेगी, ऐसी कई पंचायतें हैं जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता इन चुनावों में निर्विरोध जीत के आ रहे हैं इससे यह स्पष्ट होता है कि जनता केंद्र एवं प्रदेश की सरकार से खुश है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कई पंचायतों में मैंने स्वयं द्वारा किया है और सभी जगह वातावरण भाजपा के हित में है।  प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार अच्छा कार्य कर रही है और भाजपा की लहर अभी भी चढ़ती कला में है।