भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन एवं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री सुभाष बराला ने उन्हें श्रद्धांजलि दी

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

चंडीगढ़, 23 जून। भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन एवं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री सुभाष बराला ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आज चंडीगढ़ में एम.एल.ए हॉस्टल स्थित बीजेपी पार्टी ऑफिस प्रांगण में त्रिवेणी वृक्षारोपण किया।
श्री बराला ने डॉ मुखर्ज़ी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और इसके बाद  पीपल, नीम और बड़ यानी त्रिवेणी रोपण किया । उल्लेखनीय है कि डॉ मुखर्ज़ी को याद करते हुए प्रदेश बीजेपी की ओर से 23 जून से लेकर छह जुलाई तक वृक्षारोपण पखवाड़ा मनाया जायेगा इस दौरान करीब एक लाख वृक्ष लगाए जायेंगे।
इस अवसर पर  विधायक श्री दीपक मंगला, विधायक श्री लक्ष्मण नापा, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव अजय गौड़ , पंचकूला युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार सहित पार्टी के कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।
श्री बराला ने आज डॉ मुखर्ज़ी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश की एकता, अखंडता बनाये रखने के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया।
श्री बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 व 35 ए हटाकर डॉ  श्यामा प्रसाद मुखर्ज़ी का स्वप्न पूरा किया है।