मुख्यमंत्री श्री साय को केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने एक्स पर जन्मदिन की दी बधाई

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

कहा डबल इंजन सरकार छत्तीसगढ़ में गरीब कल्याण व सुशासन के नए कीर्तिमान बनाएगी

रायपुर, 21 फरवरी 2024

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में श्री शाह ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार छग में गरीब कल्याण और सुशासन के नए कीर्तिमान बनाएगी।
श्री शाह ने मुख्यमंत्री श्री साय के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए प्रभु श्रीराम से कामना भी की है। जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री शाह के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।