मोदी सरकार युद्ध और कूटनीति दोनों मोर्चों पर प्रभावी और संकल्पबद्ध उत्तर देने के लिए पूरी तरह तैयार : कपूर

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

शिमला, 6 मई 2025
भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज हमारी वायुसेना के विमानों को ‘खिलौनों’ की तरह बताने का दुस्साहस करती है, जबकि 26/11 के मुंबई हमलों के बाद भारतीय वायुसेना कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार थी। पूर्व वायुसेना अध्यक्ष फ़ाली होमी मेजर के 2016 में प्रकाशित संस्मरण का हवाला देते हुए त्रिलोक ने कहा कि उस समय मनमोहन सिंह की सरकार ने वायुसेना को कार्रवाई की अनुमति नहीं दी थी। उस दौरान कांग्रेस की सरकार ने युद्धक विमानों को शोपीस बना कर रखा था, जबकि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार इन संसाधनों को प्रभावी कूटनीतिक घेराबंदी के बाद रणनीति के तहत प्रयोग करने के लिए तैयार रखती है।
भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस पार्टी के कारनामों का जिक्र करते हुए कहा कि यही वे लोग हैं जिन्होंने युद्ध के मैदान में विजय प्राप्त करने वाली सेना को कूटनीति की मेज पर पराजय का स्वाद चखाया था। जहां हमारी फौज मैदान में जीतती थी, वहीं कांग्रेस की सरकारें सब कुछ हारकर लौट आती थीं। सिर्फ इसलिए कि कांग्रेस को ‘सुलह की शक्ल’ संवारनी होती थी, चाहे वह शक्ल भारत के सैनिकों के रक्त से क्यों न सजानी पड़े। कांग्रेस की विदेश नीति का आलम यह था कि चीन, भारत का ‘गुलाब’ लेकर चला गया। यह वही समय था जब नेहरू असफल विदेश नीति के प्रतीक बन चुके थे। वे खुद भले गुलाब न पहनते हों, लेकिन चीन ‘गुलाब’ लेकर चला गया। ताशकंद में भारत का ‘लाल’ खो गया और कांग्रेस की सरकारें सुलह की शक्ल संवारती रहीं, विजय को पराजय में बदलती रहीं। अब भारत में वह सरकार है जो युद्ध और कूटनीति दोनों मोर्चों पर प्रभावी और संकल्पबद्ध उत्तर देने के लिए पूरी तरह तैयार खड़ी है। कपूर ने कांग्रेस पार्टी से अपील करते हुए कहा कि कृपया इस संवेदनशील समय में भारतीय सेना और राष्ट्र का मनोबल गिराने वाली हरकतों से दूर रहें और जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाएं।