राज्य चुनाव आयुक्त जायेंगे पुर्तगाल

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

— मुख्य वक्ता के रूप में अंतरराष्ट्रीय चुनावी कॉन्फ्रेंस में देंगे उद्बोधन
जयपुर, 9 नवम्बर:
पुर्तगाल के लिस्बन में 13 से 16 नवम्बर 2023 तक 19 वीं अंतरराष्ट्रीय  कांफ्रेंस और चुनावी पुरस्कार समारोह का आयोजन होगा। समारोह में राजस्थान के राज्य चुनाव आयुक्त डॉ मधुकर गुप्ता मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित करेंगे।

डॉ गुप्ता समारोह में चुनावी नियमों और प्रक्रियाओं के सरलीकरण के महत्वपूर्ण विषय पर अपना उद्बोधन देंगे। मुख्य वक्ता के तौर पर डॉ गुप्ता द्वारा चुनावी परिदृश्य पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। सम्बोधन में वह अपने अनुभव भी साझा करेंगे जिससे चुनावी प्रक्रिया और नियमों पर वैश्विक चर्चा को भी बढ़ावा मिलेगा। समारोह की अध्यक्षता पुर्तगाल संसद के अध्यक्ष श्री ऑगस्टो सैंटोस सिल्वा करेंगे। इस तीन दिवसीय समारोह में विभिन्न राष्ट्रों के चुनावी प्रक्रियाओं से जुड़े विशेषज्ञ भाग लेंगे।