राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित अध्यापक को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने दी शुभकामनाएं

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

फोन पर बात कर कहा “हमे आपकी उपलब्धियों पर गर्व है” : धनखड़

चंडीगढ़, 25 अगस्त 2020

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने अपने गृह जिले झज्जर के छुडानी गाँव के निवासी शिक्षक मनोज को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित होने पर शुभकामनाएं दी हैl मंगलवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने शिक्षक मनोज से फोन पर बात की और उनको बधाई देते हुए कहा कि आप की प्रतिभा जिस सम्मान की हक़दार थी आपको वही मिला है पूरे हरियाणा प्रदेश के शिक्षक समाज के लिए बहुत हर्ष का विषय है l हमें आपकी उपलब्धियों पर गर्व है l गौरतलब है कि प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बजघेड़ा के मुख्याध्यापक के पद पर कार्यरत अध्यापक मनोज को चयनित किया गया है l