विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत प्रधानमंत्री लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

 जिला मुख्यालय पर कम्पनी बाग में हुआ कार्यक्रम आयोजित -वन एवं पर्यावरण मंत्री ने कार्यक्रम में की शिरकत, लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

जयपुर, 16 फरवरी 2024

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की वर्चुअली गरिमामयी उपस्थिति में अलवर जिला मुख्यालय पर कम्पनीबाग एवं जिले के उपखण्ड क्षेत्र रामगढ, कठूमर, राजगढ, मालाखेडा एवं थानागाजी में  प्रधानमंत्री लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ।

             वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने शिरकत कर केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटियों पर आमजन का विश्वास है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक अपनी सकारात्मक भूमिका निभाए। उन्होंने 17500 करोड रुपये के विकास कार्यों की सौगात पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि इससे न केवल राजस्थान अवसंरचनात्मक विकास होगा बल्कि इससे नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे और आमजन की सुविधाओं में विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान से प्रदेश के जरूरतमंद लोगों को केन्द्र सरकार की योजनाओं से संबल मिला है।

            मंत्री श्री संजय शर्मा को उनके जन्मदिन पर जिला कलक्टर श्री आशीष गुप्ता सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने एवं जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं दी। इसी प्रकार जिले के उपखण्ड क्षेत्र रामगढ, कठूमर, राजगढ, मालाखेडा एवं थानागाजी क्षेत्रों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं बडी संख्या में आमजन की भागीदारी रही।