विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों की अंतिम वर्ष की परीक्षा

Rajasthan Chief minister

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

कोविड जनित परिस्थतियों के कारण वंचित रहने पर विद्यार्थियों को मिलेगा परीक्षा का एक और अवसर
जयपुर, 11 सितम्बर। प्रदेश में विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों की अंतिम वर्ष एवं अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं का आयोजन सुप्रीम कोर्ट एवं यूजीसी की गाइडलाइंस के अनुसरण में पूर्व की भांति आॅफलाइन करवाया जाएगा, ताकि इन परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनी रहे तथा जारी की जाने वाली डिग्रियों की वैधानिकता पर प्रश्न चिन्ह नहीं लगे।
मुख्यमंत्राी श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शुक्रवार को मुख्यमंत्राी निवास पर हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय किया गया। बैठक में मुख्यमंत्राी ने निर्देश दिए कि उच्च शिक्षा विभाग इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइन जारी करे। बैठक में निर्णय किया गया कि कोविड-19 की विशिष्ट परिस्थितियों के अंतर्गत अगर कोई विद्यार्थी किसी भी कारण में सम्मिलित नहीं हो पाता है तो विश्वविद्यालय द्वारा उनके लिए विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी, ताकि कोई भी विद्यार्थी परीक्षाओं से वंचित नहीं रह पाए।
बैठक में उच्च शिक्षा राज्यमंत्राी श्री भंवरसिंह भाटी, तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्राी डाॅ.सुभाष गर्ग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सचिव श्रीमती शुचि शर्मा, सूचना एवं जनसम्पर्क आयुक्त श्री महेन्द्र सोनी, काॅलेज शिक्षा निदेशक श्री संदेश नायक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।