शहीद दिवस पर बीकानेर हाउस में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

Shri Alok
शहीद दिवस पर बीकानेर हाउस में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

नई दिल्ली, 30 जनवरी 2024

नई दिल्ली स्थित राजस्थान सरकार के बीकानेर हाउस परिसर में मंगलवार को शहीद दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रमुख आवासीय आयुक्त श्री आलोक द्वारा राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्पार्पण के साथ किया गया ।
इस अवसर पर बीकानेर हाउस में स्थित राज्य सरकार के कार्यालयों में कार्यरत कार्मिकों ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। समारोह में रामधुनी और गांधीजी के प्रिय भजनों का गायन किया गया।
 कार्यक्रम में अतिरिक्त आवासीय आयुक्त श्रीमती अंजू ओमप्रकाश सहित परिसर के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने 2 मिनट मौन रखकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।