श्री देवनानी ने साइक्लोथॉन का पोस्टर जारी किया

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

जयपुर, 17 अगस्त 2024

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित होने वाली साइकिल रैली “साइक्लोथॉन” का पोस्टर जारी किया। उ‌द्योग मंत्री श्री राज्यवर्धन सिंह और विधायक श्री गोपाल शर्मा की मौजूदगी में श्री देवनानी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में चौथे हिन्दू आध्यात्मक एवं सेवा मेला, जयपुर के प्रतिनिधिगण शामिल थे।

स्पीकर श्री देवनानी को कार्यक्रम संयोजक डॉ राकेश दाधीच और डॉ. शिवम अग्रवाल ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता के लिए आयोजित की जाने वाली साइकिल रैली में 24 अगस्त को शहर के युवा भाग लेगे। यह रैली प्रातः 9 बजे अमर जवान ज्योति से आरम्भ होकर अल्बर्ट हॉल पहुंचेगी।