2024 में एक बार फिर भाजपा सरकार, 2023 रहा उपलब्धिभरा : बिंदल

_Dr. Rajeev Bindal
2024 में एक बार फिर भाजपा सरकार, 2023 रहा उपलब्धिभरा : बिंदल

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

शिमला, 31 दिसंबर 2023
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की ईसा संवत, ईस्वी संवत 2024 का शुभारंभ होने जा रहा है। इस अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।2023 का वर्ष देश के लिए बहुत सी नई उपलब्धियां लेकर आया। खेलों के क्षेत्र में देश ने दुनिया में अपना स्थान बनाया। चंद्रयान की सफलता ने देश को दुनिया में विशिष्ट पहचान दिलाई। जी-20 की अध्यक्षता भारत को मिली और जी-20 की सफलता ने दुनिया के देशों में भारत को आर्थिक, सामाजिक, शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में देखना शुरू किया।
भारत आर्थिक पायदान पर 10वें स्थान से 5वें स्थान पर पहुंचा। सड़कों के निर्माण, पेयजल के निर्माण, बिजली सुधार, गरीब कल्याण की दिशा में 2023 का वर्ष बेहतर रहा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का पारित होना, महिलाओं की शक्ति का राष्ट्र निर्माण में योगदान सुनिश्चित करेगा। हिमाचल प्रदेश में 2023 की भारी बरसात की त्रासदी बहुत बड़े जख्म छोड़ गई। इस त्रासदी ने 400 से अधिक बहुमूल्य जाने लील ली, सैंकड़ों लोगों को बेघर कर दिया। परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि मेरा प्रदेश इस त्रासदी के घावों को शीघ्र भरता हुआ आगे बढ़े और विकास की नई ऊंचाईयां छुए।
2024 का वर्ष हिमाचल प्रदेश के लिए और देश के लिए अत्यंत शुभ हो, ऐसी प्रभु श्रीराम के चरणों में प्रार्थना है। लगभग 500 वर्ष के संघर्ष के बाद श्री अयोध्या जी में भव्य राम मंदिर निर्माण पूर्ण होने जा रहा है। 2024 का आगाज श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा के साथ एक नए सांस्कृति राष्ट्रवाद को जन्म देगा। वर्ष 2024 आप सबके लिए सुख, शांति, समृद्धि लेकर आए, ऐसी कामना करता हूँं।