प्रधानमंत्री के वोकल फॉर  लोकल को अपनाते हुए गांधी जयंती पर भाजपा कार्यकर्ता करेंगे स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी

KAILASH CHAND JAIN
प्रधानमंत्री के वोकल फॉर  लोकल को अपनाते हुए गांधी जयंती पर भाजपा कार्यकर्ता करेंगे स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

अरुण सूद सेक्टर17 खादी आश्रम से करेंगे स्वदेशी को प्रमोट
चंडीगढ़ 1 अक्टूबर 2021
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिये गए मन्त्र वोकल फ़ॉर लोकल को अपनाते हुए देशभर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता देशभर में खादी आश्रमों पर जाकर खादी व  स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी करेंगे तथा स्वदेशी को बढ़ावा देंगे । इसी कड़ी में चंडीगढ़ के कार्यकर्ता भी खड़ी व स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी करेंगे।

और पढ़ें :-भारत की आज़ादी के अमृत महोत्सव पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर चलाए गए सेवा और समर्पण अभियान के तहत स्वदेशी को प्रमोट करने के उद्देश्य से शनिवार को गांधी जयंती के अवसर पर खादी एवं स्वदेशी को प्रमोट करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद प्रदेश पदाधिकारियों सहित स्थानीय सेक्टर 17  स्थित खादी आश्रम में जाकर स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी करेंगे व  देशवासियों को स्वदेशी अपनाने का संदेश देंगे तथा  प्रधानमंत्री के वोकल फ़ॉर  लोकल सपने को साकार करने में सहभागी बनेंगे ।
कैलाश जैन ने यह भी बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए गए सेवा और समर्पण अभियान के तहत सभी मंडलों में बूथ स्तर तक स्वच्छता अभियान भी चलाए जाएंगे।