हरियाणा के सभी जिलों में अगले एक वर्ष भर ‘‘आयुष आपके द्वार’’  महोत्सव मनाया जाएगा,

news makahni
news makhani

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

चण्डीगढ, 1 सितंबर- हरियाणा के सभी जिलों में अगले एक वर्ष भर ‘‘आयुष आपके द्वार’’  महोत्सव मनाया जाएगा, जिसके माध्यम से लोगों को लगभग 2,00,000 औषधीय पौधे वितरित कर जागरूक किया जाएगा।
यह जानकारी आज पंचकूला में राज्य औषधीय पादप बोर्ड हरियाणा, आयुष विभाग, वन विभाग, हरियाणा एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी पंचकूला द्वारा राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के आहवान पर ‘‘आयुष आपके द्वार’’ महोत्सव कार्यक्रम के दौरान दी गई। इस एक वर्षीय योजना का उद्घाटन श्री सुजान सिंह, महानिदेशक, आयुष विभाग, हरियाणा-कम- मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राज्य औषधीय पादप बोर्ड, हरियाणा की उपस्थिति में श्री राजीव अरोडा, अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग द्वारा राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय, सैक्टर- 9, पंचकूला में किया गया, जिसमें लगभग 200 औषधीय पौधें लोगों को निःशुल्क वितरित किए गए।
स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजीव अरोडा नेे सर्वप्रथम आयुष विभाग के डाक्टरो व कर्मचारियों को कोविड-19 महामारी की कठिन घड़ी में कार्य करने के लिए बधाई दीं। उन्हांेने बताया कि महामारी के इस दौर मे आयुष विभाग ने घर-घर जाकर कोविड से ग्रसिंत रोगियों को व अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं  को आयुष औषधीयां वितरित की और जनसाधारण के बीच में अपनी एक अलग पहचान बनाई, जिसके लिए उन्होने आयुष विभाग को बधाई दी।
श्री राजीव अरोडा ने कार्यक्रम में उपस्थित आम जन से सीधा संवाद किया व उनसे आयुष विभाग के उत्थान हेतू सुझाव आमंत्रित किये।
इस मौके पर श्री सुजान सिंह ने बताया कि राज्य औषधीय पादप बोर्ड का कार्यभार आयुष विभाग से पहले वन विभाग हरियाणा तथा हाॅर्टिक्लचर विभाग हरियाणा द्वारा देखा जा रहा था। अब एक वर्ष के लिए आयुष विभाग को सौंपा गया है। औषधीय पौधों की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला एवं औषधालय स्तर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने औषधीय पौधों के गुणों केे बारे मे विस्तार से बताया तथा आम लोगों एवं किसानांे को भी औषधीय पौधांे की खेती के लिए प्रोत्साहित  करने पर जोर दिया।