कांग्रेस जिस मर्ज़ी मुद्दे पर चुनाव लड़ना चाहे वो लड़ सकती है, हम केंद्र व प्रदेश की उपलब्धियों पर चुनाव लड़ेंगे : जयराम 

JAIRAM THAKUR
कांग्रेस जिस मर्ज़ी मुद्दे पर चुनाव लड़ना चाहे वो लड़ सकती है, हम केंद्र व प्रदेश की उपलब्धियों पर चुनाव लड़ेंगे : जयराम 

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

पूरे देश में कांग्रेस की हालत पंजाब जैसी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप दिल्ली रवाना
धर्मशाला, , 4 अक्तूबर 2021
भाजपा की चुनाव समिति की बैठक के बाद सभी भाजपा नेता धर्मशाला से निकल गए
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी के लिए, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप दिल्ली, प्रभारी अविनाश राय खन्ना एव सह प्रभारी संजय टंडन अपने अपने क्षेत्र की ओर रवाना हुए।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चुनाव समिति की बैठक अच्छी रही और कई विषयों को लेकर सभी ने चर्चा की।
उन्होंने कहा कि इन उपचुनावों में संभावित नामों पर चर्चा की गई और नामों के पैनल को दिल्ली भेज दिया गया है। जल्द नामों की घोषणा हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिस मर्ज़ी मुद्दे पर चुनाव लड़ना चाहे वो लड़ सकती है पर हम केंद्र सरकार में सशक्त नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों एव हिमाचल में सरकार की उपलाधियो पर चुनाव लड़ेंगे। भाजपा इन चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है और सभी उपचुनावों में हम जीत दर्ज करेंगे।
उन्होंने कहा की पूरे देश में कांग्रेस की हालत पंजाब जैसी है। कांग्रेस पार्टी के पास न तो नेता है और ना ही कोई नीति।