आवेदन-पत्र व शुल्क जमा करवाने की तिथियां निर्धारित कर दी गई

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

चंडीगढ़, 14 अक्तूबरहरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी ने सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए राजकीय एवं अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों से सम्बद्धता निरन्तरता शुल्क व नई सम्बद्धता हेतु ऑनलाइन आवेदन-पत्र व शुल्क जमा करवाने की तिथियां निर्धारित कर दी गई है।

बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय जो पहले से ही शिक्षा बोर्ड से सम्बद्धता प्राप्त हैं, उन द्वारा सम्बद्धता निरन्तरता शुल्क 2000 रूपए व जिन अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा नई सम्बद्धता ली जानी है, उन द्वारा 20000 रूपए शुल्क जमा करवाना होगा।

और पढ़ें : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड,भिवानी के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि डी.एलएड  प्रवेश वर्ष 2018-20, 2019-21 व 2020-22 नियमित व रि-अपीयर प्रथम व द्वितीय वर्ष परीक्षाएं 19 अगस्त 2021 से आरम्भ होंगी

उन्होंने बताया कि सम्बद्धता निरन्तरता शुल्क व नई सम्बद्धता हेतु आवेदन-पत्र व शुल्क जमा करवाने की तिथियां बिना विलम्ब शुल्क सहित 18 अक्तूबर से 2 नबम्बर, 2021 एवं विलम्ब शुल्क 5000 रूपए सहित 3 नवम्बर, 2021 से 12 नवम्बर, 2021 तक निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि बोर्ड से सम्बद्धता का आवेदन फार्म व शुल्क ऑनलाइन बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से भरा जाना है।