गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राज्य के पद्मश्री अवार्डीओं को दी बधाई व शुभकामनाएं

ANIL VIJ
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खरखौदा में 50 बिस्तरीय नागरिक अस्पताल की सैद्धांतिक स्वीकृति पहले ही प्रदान की जा चुकी है

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

पद्म पुरस्कार 2022 की घोषणा में हरियाणा के 5 लोगों को मिला विभिन्न श्रेणी में पद्मश्री पुरुस्कार


चंडीगढ़, 26 जनवरी –  हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने आज खेल में सुमित आंतिल व नीरज चोपड़ा, सोशल वर्क में ओमप्रकाश गांधी, साइंस एंड इंजीनियरिंग में मोती लाल मदान, साहित्य एवं शिक्षा में राघवेंद्र तंवर को पद्मश्री अवार्ड मिलने पर अपनी ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी है।
श्री विज ने आज ट्वीट करते हुए कहा कि “देश की शान हरियाणा के ओलिंपियन स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा, पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित आंतिल, सोशल वर्क में ओमप्रकाश गांधी, साइंस एंड इंजीनियरिंग में मोती लाल मदान और साहित्य एवं शिक्षा में राघवेंद्र तंवर को पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर हार्दिक बधाई”।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत सरकार ने पद्म पुरस्कार 2022 की घोषणा की। इसके अनुसार हरियाणा से खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित आंतिल, सोशल वर्क में ओमप्रकाश गांधी, साइंस एंड इंजीनियरिंग में मोती लाल मदान, साहित्य एवं शिक्षा में राघवेंद्र तंवर को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

और पढ़ें:-
खेलों के पॉवर हाउस हरियाणा के दम ख़म का गवाह बना राजपथ