गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने नए साल की पूर्वसंध्या पर समस्त प्रदेशवासियों को नववर्ष 2023 की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

ANIL VIJ
एफडीए टीम ने श्रीराम ब्लड सैंटर, हिसार में बोगस रक्तदाता बनाकर की कार्रवाई-स्वास्थ्य मंत्री

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

नववर्ष-2023 समस्त हरियाणावासियों के लिए मंगलमय हो, यही मेरी कामना’’- गृह मंत्री अनिल विज

चण्डीगढ, 31 दिसम्बर – हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने नए साल की पूर्वसंध्या पर समस्त प्रदेशवासियों को नववर्ष 2023 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

आज यहां जारी एक संदेश में श्री विज ने कहा कि नववर्ष का सूर्याेदय नई आशाएं और उम्मीदें लेकर आता है जिन्हें हम दृढ़संकल्प और समर्पित भाव से काम करते हुए पूरा कर सकते हैं। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के उज्ज्वल, शानदार एवं समृद्ध भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि यह वर्ष सबके लिए खुशहाली व सम्पन्नता लेकर आए। उन्होंने कहा कि नववर्ष-2023 आपके व परिवार के लिए मंगलमय हो, यही मेरी कामना है।

श्री विज ने उम्मीद प्रकट करते हुए कहा कि वर्ष-2023 में भी हरियाणा विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी रहेगा और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ते हुए विकास के हर क्षेत्र में देश का आदर्श राज्य बनकर उभरेगा।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि सब नए साल में आपस में मिलजुल कर राष्ट्रीय एकता व अखंडता को भाईचारे, साम्प्रदायिक सदभावना और मैत्री की भावना से सुदृढ़ करने का काम करें और बुराइयों से दूर रहने का संकल्प लें।

और पढ़ें :- मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश व देशवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं, यह वर्ष सभी के लिए सुख और समृद्धि लेकर आए