हरियाणा के कृषि मंत्री श्री जेपी दलाल के नेतृत्व में यूरोप गए दल ने स्पेन में आयोजित किए गए आईएफईएमए मेड्रिड 2022 का किया उद्घाटन , गहनता से किया अवलोकन

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.


कृषि मंत्री ने भारत और अपेड़ा द्वारा लगाए गए स्टाल का भी उद्घाटन कर  बारीकी से किया निरीक्षण  
चंडीगढ़, 4 अक्टूबर – हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जेपी दलाल के नेतृत्व में यूरोप गए दल ने स्पेन में आयोजित किए गए आईएफई एमए मेड्रिड 2022 का  उद्घाटन किया और उसका विस्तार से अवलोकन किया। उन्होंने इसमें भारत और अपेड़ा द्वारा लगाए गए स्टाल का भी उद्घाटन कर बारीकी से निरीक्षण किया । इस अवसर पर उनके साथ कृषि विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा , स्पेन में भारत के अंबेसडर दिनेश पटनायक भी उनके साथ थे।

स्पेन में आईएफ ई एम ए मेड्रिड 57 एकड़ भूखंड पर फैला हुआ है । इसमें 12 हाल, दो कांग्रेस सेंटर , दो ऑडिटोरियम और 80 से अधिक कमरे हैं । इस एग्जीबिशन में प्राथमिक तौर पर फल और सब्जियों के अलावा विभिन्न कंपनियों के शोकेस नई फसलों पर आधारित लगाए गए । इसमें नवीनतम तकनीकी और सप्लाई चैन की मशीनें भी लगाई गई थी जो कृषि के लिए बहुत ही लाभदायक हैं ।

कृषि मंत्री ने इस मौके पर विभिन्न कंपनियों और निर्यातको को हरियाणा सरकार के साथ सहयोग करने और अपने कृषि उत्पादकों को हरियाणा में किसानों के लिए दर्शाने का अनुरोध किया। इस पर स्पेन के उत्पादकों  ने अपनी सहमति जताई। इस प्रकार
नवोदित उद्यमी  हरियाणा में अपना उत्पाद के व्यवसाय  व स्थापित कर सकते हैं। जिनका किसान लाभ उठाएंगे।